चीन ने ये चिकित्सा उपकरण दमिश्क के पश्चिमी इलाके मज्जेह में स्थित सैन्य अस्पताल 601 को दिए।
इस मौके पर सीरिया के लिए चीन के राजदूत क्वी कियानजिन ने कहा कि यह सहायता सीरियाई लोगों के साथ चीन की दोस्ती का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, “दमिश्क स्थित चीनी दूतावास को अस्पताल को यह सहायता प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। यह एक साधारण सी सहायता है, लेकिन यह सहायता सीरियाई लोगों के साथ चीन की दोस्ती का प्रतीक है और साथ ही इस बात का भी प्रतीक है कि हमें सीरियाई लोगों के साथ सहानुभूति है, जिन्हें युद्ध के कारण तकलीफों और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। “
राजदूत ने साथ ही कहा कि चीन, सीरियाई जनता और सरकार को सहायता देता रहेगा।
इस मौके पर मेजर जनरल मोरिस मवास ने कहा कि चीन का सहायक रुख भुलाया नहीं जा सकता।
dharmpath.com dharmpath