इसिनबाएवा पर होगा रूस में स्टेडियम का नामकरण

मास्को, 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी रूस के कॉकेशस गणतंत्र के दागेस्तान प्रांत की राजधानी मखष्कला में एक ट्रैक एंड फील्ड स्टेडियम का नामकरण रूस की दिग्गज पोलवॉल्ट खिलाड़ी येलेना इसिनबाएवा के नाम पर रखा गया है।

दागेस्तान खेल मंत्री मगोमेद मगोमेदोव ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास के साथ एक साक्षात्कार में मगोमेदोव ने कहा, “इसिनबाएवा नियमित तौर पर दागेस्तान जाती रहती हैं। यह उनका दूसरा गृहनगर है। इस कारण हमने ‘टड्र’ स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया है।”

मगोमेदोव ने कहा, “इस स्टेडियम में सभी खेल सुविधाओं को पुनर्निर्मित किया गया है और जल्द ही इसका नाम इसिनबाएवा के नाम पर रखा जाएगा।”

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता इसिनबाएवा के पिता मूल रूप से दागेस्तान के थे, जबकि इसिनबाएवा का जन्म वोल्गोग्राद शहर में हुआ।

ओलम्पिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 34 वर्षीया इसिनबाएवा तीन बार (2005, 2007, 2013) विश्व विजेता रह चुकी हैं। उनके नाम 28 विश्व रिकॉर्ड हैं और वर्तमान में वह पोल-वॉल्ट में विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट मानी जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493