मास्को, 23 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी धरती पर होने वाले दुनिया के सबसे जटिल मोटरस्पोर्ट्स रेस डकार रैली-2018 के अगले संस्करण में बोलीविया और अर्जेटीना के अलावा पेरू भी जुड़ गया है।
अब डकार रैली-2018 बोलीविया और अर्जेटीना के अलावा पेरू से भी होकर गुजरेगी।
डकार रैली का अगला चरण चार जनवरी, 2018 से शुरू होगा और 20 जनवरी, 2018 को खत्म होगा। रैली के आयोजकों ने इस बात की घोषणा की।
आयोजकों ने बुधवार को कहा कि वह एक बार फिर पेरू को आने वाले 40वें संस्करण में शामिल करते हुए बेहद खुश हैं।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, डकार रैली का 39वां संस्करण पराग्वे, बोलीविया और अर्जेटीना से होकर गुजरा था।
पेरू ने 2017 डकार रैली के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन प्राकृतिक त्रासदी अल निनो के कारण उसने अपना नाम वापस ले लिया था।
पेरू डकार रैली के इतिहास में दो बार 2012 और 2013 में इसका हिस्सा बन चुका है।
डकार रैली के आधिकारिक पेज पर जारी किए गए बयान के मुताबिक, “रैली के 40वें संस्करण में पेरू में दोबारा लौटना भावुक पल होगा।”
बयान के मुताबिक, “2012, 2013 में आइका रेगिस्तान की खोज ने चालकों पर अच्छा प्रभाव डाला था। जनवरी में उनके पास एक बार फिर इस जगह पर जाने का मौका मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath