शी ने अपने संदेश में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष पीड़ितों के प्रति शोक जताया। शी ने खुद अपनी ओर से और साथ ही चीन की सरकार और जनता की ओर से घायलों के प्रति और मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
शी ने अपने संदेश में कहा कि आतंकवाद पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक समान दुश्मन है और चीन हर रूप में आतंकवाद का विरोध करता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि चीन ब्रिटेन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग मजबूत करना चाहता है और चीन, ब्रिटेन और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए सकारात्मक प्रयास करने के लिए तत्पर है।
dharmpath.com dharmpath