हिमेश ने एक विशेष गीत के लिए 5 वर्षीय बच्चे को चुना

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा ली’ज सीजन 6’ में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे बॉलीवुड संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया ने एक विशेष गीत के लिए 5 वर्षीय जयश कुमार को चुना है। इस बच्चे ने मंच पर हनुमान चालीसा गाकर सभी का मन मोह लिया।

जयश ने अपनी प्रस्तुति से हिमेश ही नहीं, बल्कि सभी को चौंका दिया। इसमें नेहा कक्कड़ और जावेद अली भी शामिल थे।

हिमेश ने कहा, “मैंने इस बच्चे की क्षमता महसूस की है। अगर जयश की प्रतिभा सही ढंग से आगे बढ़ती है और इसे सही दिशा में निर्देश मिलते हैं, तो कल्पना तक नहीं की जा सकती कि वह कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।”

उन्होंने कहा, “मंच पर उनके द्वारा वर्णित हनुमान चालीसा सुनने के बाद, मुझे लगा कि वह उद्योग के अगले बड़े गायक हो सकते है, इसलिए एक विशेष गीत के लिए मैंने उसे चुना है।”

टेलीविजन चैनल जीटीवी पर मौजूद जयश की मां ने कहा, “जयश को असाधारण तेज दिमाग का तोहफा मिला है। वह तीन या चार बार किसी भी गीत को सुनने के बाद उसे याद रख सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493