बादशाह चाहते हैं संगीत की सीमाओं से परे जाकर ऊंचाई पाना

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। रैपर बादशाह ‘एमटीवी अनप्लग्ड सीजन 6’ के आगामी एपिसोड में प्रदर्शन करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह एक कलाकर के रूप में संगीत की सीमाओं से बाहर जाकर नई ऊंचाई हासिल करना चाहते हैं बादशाह।

बादशाह पहली बार अनप्लग्ड गाना गाने जा रहे हैं। वह अपने छह सुपरहिट गानों पर प्रदर्शन करेंगे, जिसमें ‘काला चश्मा’, ‘बादचीत’, ‘बंदूक’ शामिल होंगी।

बादशाह ने एक बयान में कहा, “यह पहली बार है जब मैं अनप्लग्ड गाने जा रहा हूं और मैं बेहद उत्साहित हूं। एक कलाकार के रूप में मैं संगीत की सीमाओं से बाहर जाकर नई ऊंचाई हासिल करना चाहता हूं।”

‘एमटीवी अनप्लग्ड सीजन 6’ का यह एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493