टाइटन आईप्लस ने पेश किया फ्लिप-ऑन कलेक्शन

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। ऑप्टिकल रिटेल ब्रांड टाइटन आईप्लस ने एक और ‘फ्लिप-ऑन कलेक्शन’ पेश किया है। इसे चार अलग-अलग फैशनेबल फ्रेम स्टाइलों में उतारा गया है और इसकी कीमत 2,995 रुपये है, जिसमें फ्रेम और अलग से लेंस लगाए जाने वाले टिंटेड मैग्नेटिक क्लिप की कीमत शामिल है। मेन फ्रेम के लिए जरूरी लेंस को अलग से खरीदने की जरूरत है।

चश्मे लगाने वालों को अक्सर सूरज की रोशनी में निकलते हुए एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इसकी वजह से अपने चश्मे हटाकर सनग्लासेज लगाने पड़ते हैं। इन परेशानियों को देखते हुए नया फ्लिप-ऑन कलेक्शन पेश किया गया है।

आंखों के लिए सुविधाजनक, आरामदायक और साथ ही ट्रेंडी फ्लिप-ऑन कलेक्शन नियमित प्रयोग के लिए उपयुक्त है और यह अलग से फ्रेम और सनग्लासेज खरीदने का विकल्प साबित हो सकता है।

यह उत्पाद दो जोड़े फ्रेम के साथ आता है, जिसे आगे की तरफ एक अतिरिक्त मैग्नेटिक क्लिप के साथ जुड़े रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले चश्मों की तरह ही पावर वाले लेंसों के साथ इस्तेमाल किया जाता है और इनमें पोलराइज्ड ग्रे टिंटेड लेंस लगे होते हैं। जहां मुख्य फ्रेम को रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले चश्मे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, वही टिंटेड फ्रंट को सूर्य की रोशनी में बाहर निकलते हुए लगाया जा सकता है, जिससे चश्मा सनग्लास में बदल जाता है।

नया रेंज पूरे देश के 182 शहरों में मौजूद 431 टाइटन आईप्लस स्टोर्स में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493