ढाका, 24 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से शुक्रवार तड़के हुई दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी मामून राशिद ने बताया कि दुर्घटना ढाका से करीब 122 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना का शिकार हुए अधिकांश लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सीमेंट लदा ट्रक एक गड्ढे में धंस गया।
राशिद के मुताबिक, दुर्घटना तड़के लगभग चार बजे हुई। दुर्घटना का शिकार हुए अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर थे। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath