मुर्गी के किरदार में दिखेंगे संदीप आनंद

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक में नौकरानी शांताबाई और गर्भवती महिला की भूमिका में दिखने के बाद अभिनेता संदीप आनंद अब टीवी शो ‘मे आई कम इन मैडम?’ में मुर्गे के किरदार में दिखेंगे।

संदीप ने कहा, “मैं कई तरह की भूमिकाएं निभा चुका हूं, लेकिन यह बहुत मुश्किल रहा। महिला का किरदार निभाने इसकी तुलना में आसान रहा, लेकिन मुर्गी बनना बहुत मुश्किल है। मैं एक कलाकार के रूप में हमेशा चुनौतियों का सामना करता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं।”

टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में साजन की भूमिका निभा रहे संदीप अब मुर्गी बनेंगे और अपनी पत्नी करिश्मा को बेवकूफ बनाने के लिए अंड्डे एकत्र करेंगे।

उनकी पत्नी करिश्मा की भूमिका अभिनेत्री सपना सिकरवार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493