विवेक मुशरान नंगे पांव कर रहे ‘एक आस्था..’ की शूटिंग

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक मुशरान ने कहा कि वह अपने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘एक आस्था ऐसी भी’ के सेट पर नंगे पांव शूटिंग कर रहे हैं।

‘एक आस्था ऐसी भी’ एक नि:स्वार्थी युवती आस्था की कहानी है, जो ईश्वर के अनुष्ठानों से अधिक मानवता की सेवा पर विश्वास रखती है।

विवेक इसमें प्रगतिशील पति गोविंद अग्रवाल की भूमिका में दिखेंगे।

विवेक ने कहा, “अग्रवाल परिवार के घर के भीतर एक मंदिर मुख्य सेट है, जो काफी बड़ा है, जहां रोजाना सुबह दीया जलाया जाता है, चाहें शूटिंग कर रहे हों या नहीं।”

उन्होंने कहा, “शो के सेट पर ज्यादातर दृश्यों में, मैं नंगे पांव शूटिंग करता हूं। आप मुझे कहीं भी जूते पहने नहीं देखेंगे।”

धारावाहिक में अभिनेत्री टीना फिलिप आस्था की भूमिका में हैं।

‘एक आस्था ऐसी भी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 3 अप्रैल से होगा। इसमें मानसी सालवी और कंवर ढिल्लों भी दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493