रोड्रिगेज की बदौलत विश्व कप क्वालीफायर में जीता कोलंबिया

बैरेंक्विला (कोलंबिया), 24 मार्च (आईएएनएस)। जेम्स रोड्रिगेज की ओर से किए गए गोल की मदद से कोलंबिया ने दक्षिण अमेरिकी जोन के फुटबाल विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में गुरुवार देर रात बोलीविया को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेल गए इस मुकाबले में जो भी गर्मी थी, वह मौसम की थी। दोनों टीमों के खेल से यह गायब थी। कोलंबिया का मैच में दबदबा था लेकिन वह बोलीविया के लिए बहुत खतरे पैदा करने में नाकाम रही।

पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया गया। इसके बाद दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जद्दोजहद चलती रही।

कोलंबिया को 83वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागने का अवसर मिला। रोड्रिगेज के शाट को बोलीविया के गोलकीपर कार्लोस लाम्पे ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर उन्होंने गेंद गोल पोस्ट में डाल दी।

इस गोल ने कोलंबिया को मैच में 1-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493