ताज महल देख भावुक हुईं सुचित्रा

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ में संध्या चौहान के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई उस वक्त भावुक हो गईं, जब वह अपने सह-कलाकार संगीता चौहान और साहिल उप्पल के साथ ताज महल देखने पहुंचीं।

वह शो के प्रचार के लिए कलाकारों के साथ 19 मार्च को आगरा पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने ताज महल घूमने का निर्णय लिया।

सुचित्रा ने कहा, “यह अद्भुत इतिहास है, जो हमेशा हमारी सूची में था और मुझे पता था कि प्रेम के स्मारक के दीदार बगैर आगरा की यात्रा अधूरी रहेगी। हम जीवन में बड़ी चीजों के पीछे चलते हुए छोटी चीजों की प्रशंसा करना भूल जाते हैं, जो हमारी खुशियां बढ़ाती हैं और ऐसा ही मेरे साथ तब हुआ, जब मैं ताज महल देखने गई।”

‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। इसकी कहानी दो बेटियों मेघना (संगीता) और नैना (अंकिता शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये बेटियां अपनी मां शारदा (प्राची शाह पांडे) के सम्मान और आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493