सत्यजित रे की कहानी पर लघु फिल्म बना रहे सुजॉय

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘कहानी’ के मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष ने बताया कि वह महान फिल्म निर्माता सत्यजित रे की एक कहानी पर लघु फिल्म बना रहे हैं।

सुजॉय घोष ने शुक्रवार को ट्विटर पर लखा, “आखिरकार, मैं सत्यजित रे की कहानी पर काम कर रहा हूं। यह लघु फिल्म की दिशा में मेरा पहला कदम है।”

‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’ और ‘झंकार बीट्स’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले घोष ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 2015 की लघु फिल्म ‘अहल्या’ का निर्देशन किया।

सत्यजित रे को 20वीं शताब्दी के सबसे महान फिल्म निमार्ताओं में से एक माना जाता था। उन्होंने फीचर, लघु फिल्म और वृत्तचित्रों सहित 36 फिल्मों का निर्देशन किया है। वह एककथा लेखक, चित्रकार, संगीतकार और फिल्म आलोचक भी रहे हैं।

सत्यजित की पहली फिल्म ‘पथेर पांचाली’ ने 10 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। रे ने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए और 1992 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493