अक्षय ने ‘नाम शबाना’ के लिए तापसी को सिखाया मार्शल आर्ट

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ के मारधाड़ वाले दृश्यों के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू को खास प्रशिक्षण दिया।

फिल्म ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित एक स्पिन ऑफ फिल्म है, जो भारत में पहली स्पिन ऑफ फिल्म है।

अक्षय कुमार को 20 वर्षो से उनकी मार्शल आर्ट्स कला के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस फिल्म के लिए तापसी को एक्शन और स्टंट्स के प्रशिक्षण दिए।

तापसी, अक्षय कुमार के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र में पिछले छह महीने से प्रशिक्षण ले रही हैं और अक्षय कुमार की निगरानी के तहत उनकी कोचिंग होती है।

अक्षय कुमार और उनकी टीम ने न केवल तापसी को प्रशिक्षण दिया, बल्कि उन्होंने तकरीबन 18000 लड़कियों को भी आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

फिल्म में तापसी अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब तापसी का यह अंदाज सभी देखने के लिए बेताब हैं।

शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘नाम शबाना’ में अक्षय कुमार, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकूमराज जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा।

यह फिल्म 31 मार्च, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493