फॉर्चून टॉप-50 सूची में एसबीआई प्रमुख भट्टाचार्य शामिल

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्रमुख अरुं धती भट्टाचार्य को फॉर्चून की शीर्ष 50 महान नेताओं की सूची में 26वां स्थान मिला है। वह इस सूची में शामिल की गई भारत की अकेली कॉरपोरेट नेतृत्व हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने शुक्रवार को यहां एक बयान जारी कर बताया, “एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य को फॉर्चून की शीर्ष 50 महान नेताओं की सूची में 26वां स्थान पर शामिल किया गया है। वे इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कॉरपोरेट नेतृत्व हैं।”

भट्टाचार्य देश के सबसे बड़े बैंक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

फॉर्चून की सूची में आज के चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करने वाले नेतृत्व को शामिल किया जाता है।

बयान में कहा गया कि भट्टाचार्य ने एसबीआई की ‘बुरे कर्ज’ के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाया है और उनके नेतृत्व में एसबीआई में 6 बैंकों का विलय किया जा रहा है।

इसमें कहा गया, “वे इस 211 साल पुरानी संस्था को डिजिटल युग में ले गई हैं। उन्हें एसबीआई में तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद सेवा विस्तार दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493