‘दोबारा’ 19 मई को रिलीज होगी

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। कलाकार भाई-बहन हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के अभिनय से सजी फिल्म ‘दोबारा’ 19 मई को रिलीज होगी।

हुमा ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म रिलीज होने की तारीख तय है। ‘दोबारा’ 19 मई को रिलीज होगी साकिब सलीम।”

हुमा हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक ‘दोबारा’ में अपने भाई साकिब के साथ दिखाई देंगी।

‘ओक्यूलस’ माइक फ्लानागन द्वारा निर्देशित वर्ष 2013 में जारी हुई अलौकिक और मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है। इसमें करेन गिलान और ब्रेंटन थ्वेट्स जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

इसकी कहानी एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने दर्पण को मौत का जिम्मेदार मानती है और दुर्भाग्य से उसका पूरा परिवार इससे जूझ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493