मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड सितारों ऐनी हैथवे और जेसन सुडेइकिस अभिनीत साइंटिफिक फिल्म ‘कलासल’ भारत में सात अप्रैल को रिलीज होगी।
एक बयान के अनुसार, नैचो विगालोंडो निर्देशित इस फिल्म को भारत में एमवीपी एंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है।
फिल्म ‘कलासल’ की कहानी ग्लोरिया (हैथवे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी नौकरी गंवा दी है। बेरोजगारी की हालत में वह अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करती है।
फिल्म में डैन स्टीवंस और टिम ब्लेक नेल्सन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath