गौरव खन्ना ने धारावाहिक को दिया ‘शोले’ का अंदाज

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में राजकुमार वीरेंद्र की भूमिका निभा रहे अभिनेता गौरव खन्ना ने धारावाहिक के लिए वर्ष 1975 की फिल्म ‘शोले’ में धर्मेद्र द्वारा किए गए एक दृश्य की शूटिंग की।

आगामी सीक्वेंस में गौरव हवा में एक रस्सी के सहारे लटके दिखाई देंगे। शिवदत्त (अंकित अरोड़ा) उन्हें बेरहमी से पीटेंगे, जिसके बाद चंद्रकांता की भूमिका निभा रहीं कृतिका कामरा उन्हें ‘शोले’ की हेमा मालिनी की तरह बचाने के लिए आगे आएंगी।

गौरव ने कहा, “जब इस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे तो बहुत गर्मी थी। मेरे कंधे सचमुच खिंच रहे थे। हालांकि, रस्सा काफी नरम था। यह मेरे हाथों में कई बार लगा और काफी दिनों तक इसका घाव रहा।”

उन्होंने कहा, “जब इस दृश्य की शूटिंग कर रहे थे तो सभी लोग मशूहर फिल्म ‘शोले’ को याद कर रहे थे। इसकी वजह थी कि मैंने उसी स्टाइल में रस्सी पकड़ी थी। इस दृश्य को देखना संतोषजनक था।”

‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493