मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। पुरस्कार विजेता नाटककार महेश एलकुंचवार के नाटक पर आधारित फिल्म ‘सोनाटा’ 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्मकार अपर्णा सेन ने किया है।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज की तारीख साझा की।
शबाना ने ट्विटर पर लिखा, “अपर्णा सेन की ‘सोनाटा’ का पहला पोस्टर। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।”
‘सोनाटा’ तीन अविवाहित महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधारित है।
यह फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रोफेसर अरुणा चतुर्वेदी का किरदार अपर्णा सेन ने, बैंकर डोलन सेन का किरदार शबाना आजमी ने और पत्रकार सुभद्रा पारेख का किरदार लिलेट दुबे ने निभाया है।
एचके स्टूडियो की इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अपर्णा सेन ने किया है।
dharmpath.com dharmpath