स्वार्थ के लिए क्षेत्रीय स्थिरता न बिगाड़ें बड़े देश : झांग

झांग ने चीन के हेनान प्रांत में आयोजित ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ 2017 सम्मेलन में कहा कि बड़े देशों को वैश्विक शांति के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

झांग ने सामरिक सहयोग और आपसी भरोसे को सुदृढ़ बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि बड़े देशों को एक दूसरे के हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करना चाहिए।

झांग ने कहा कि देशों को कुछ क्षेत्रीय मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, शरणार्थियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए और अधिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

चार दिवसीय सम्मेलन का थीम ‘वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार : एशियाई परिप्रेक्ष्य’ है और यह 26 मार्च तक चलेगा। सम्मेलन के माध्यम से समावेशी वैश्वीकरण के लिए सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493