लेडी गागा के ‘दर्दभरे’ दिन

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री लेडी गागा का कहना है कि प्रसिद्धि ने उन्हें बिल्कुल अकेला कर दिया था जो बेहद ‘दर्दभरा’ समय रहा।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, साल 2008 में ‘जस्ट डांस’ गाने की रिलीज के बाद ही गागा रातोंरात स्टार बन गई थी। प्रसिद्धि पाने के बाद उनके लिए पुराने दोस्तों से जुड़े रहना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा, “मेरा पूरा जीवन ही बदल गया। मेरे आस-पास का माहौल, ऊर्जा सबकुछ बदल गया। मुझे नहीं लगता कि प्रसिद्धि पाकर मैं कभी असहज महसूस करूंगी।”

हालांकि, उनका कहना है कि लोगों के साथ जुड़कर वह अधिक सहज हैं।

30 वर्षीय गागा ‘रुपॉल्स ड्रैग रेस’ टीवी कार्यक्रम में नजर आईं। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने ड्रैग स्टार से बात भी की।

यह मेरे लिए बेहद ही दर्दभरे समय थे, जिनसे मैंने भावनात्मक रूप से निपटा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493