विविधता एक बकवास शब्द बन गया है : इदरिस एल्बा

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता इदरिस एल्बा का कहना है कि विविधता एक बकवास और ज्यादा उपयोग में लाने वाला शब्द बन गया है।

एल्बा का कहना है कि लोग ब्रिटेन और अमेरिका के मनोरंजन उद्योग में ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इस शब्द को सुनकर थक गए हैं।

एल्बा ने वेबसाइट ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ को बताया, “यह एक ‘बकवास’ शब्द बन गया है। लोग इसके बारे में सुनते ही कहते हैं, अरे! बंद करो इसके बारे में बात करना।”

एल्बा ने कहा कि जब उन्हें राजनीतिज्ञ ओनो किंग ने संसद के सदनों में पिछले साल एक ‘उबाऊ’ भाषण देने के लिए बुलाया था, तो वह असहज हो गए थे।

उन्होंने कहा, “ओना ने मुझे भीड़ से खींच लिया और कहा उठो और कहो! उसने मुझे आगे जाने के लिए धक्का दिया। ओना शक्तिशाली लोगों में से एक है। मुझे पता है वह बहुत ही प्रेरक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493