फॉमूर्ला-1 : फरारी के सेबास्टियन ने जीती आस्ट्रेलिया ग्रांप्री.

मेलबर्न, 26 मार्च (आईएएनएस)। फेरारी के ड्राइवर सेबास्टियन वेटल ने उलटफेर करते हुए मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन को मात देकर सत्र के पहले फॉमूर्ला-1 रेस आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. का खिताब जीत लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को हेमिल्टन ने इस रेस में पोल पोजिशन हासिल की थी, लेकिन दूसरे दिन अच्छी शुरुआत करते हुए सेबास्टियन ने उन्हें इस रेस में मात दी।

साबास्टिनय की सितम्बर 2015, के बाद किसी रेस में यह पहली जीत है। उन्होंने 2015 में सिंगापुर ग्रांप्री. रेस में जीत हासिल की थी।

साबास्टिनय ने आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. की रेस को हेमिल्टन से केवल 10 सेकेंड पहले समाप्त किया। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा, “काफी लंबा रास्ता तय किया है इस जीत के लिए और अब मैं मानो जैसे चांद पर हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493