‘कैलेंडर गर्ल्स’ के विक्रम की नई पारी जल्द होगी शुरू

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विक्रम सखलकर आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ के साथ छोटे पर्दे की पारी शुरू करने जा रहे हैं।

इस धारावाहिक में एक युवा मेडिकल इंटर्न साची मिश्रा (स्वारदा थिगले) की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए दिल्ली के एक अस्पताल से अपने करियर की शुरुआत करती हैं।

विक्रम, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक न्यूरोसर्जन होंगे, जो साची के सलाहकार की भूमिका में हैं।

विक्रम ने कहा, “‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ मेरा पहला टीवी शो है और मैं टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने के लिए उत्साहित हूं। मैं डॉ. कबीर की भूमिका में हूं, जो अस्पताल का प्रतिभाशाली डॉक्टर है।”

उन्होंने कहा, “चूंकि यह मेरे पहला टेलीविजन धारावाहिक है तो इसलिए मेरे लिए खास हैं और मैं दिल और जान से इसमें काम कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी नई भूमिका को पसंद करेंगे।”

‘सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ जल्द ही टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493