चीन में बेल्ट एंड रोड संगीत महोत्सव का आगाज

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस महोत्सव में लगभग 30 देशों और क्षेत्रों की 12 कलाकार मंडली के 700 से अधिक संगीतकार शिरकत करेंगे और इस दौरान 16 कंसर्ट का आयोजन होगा।

चीन पिछले काफी समय से अपनी महत्वाकांक्षी योजना बेल्ट एंड रोड का प्रचार कर रहा है। इस योजना के तहत एशिया को यूरोप से जोड़ा जाएगा। इस योजना का प्रस्ताव चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में दिया था।

कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि इस महोत्सव का सह आयोजन शेंझेन और चीन के संगीतकारों का संघ करेगा जिसका उद्देश्य बेल्ट एंड रोड देशों के संगीत को पेश करना है।

गौरतलब है कि शनिवार को महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 1,500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493