निजी जीवन के लिए समय निकाल रही हैं सेलेना गोमेज

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज का कहना है कि वह अब अपने निजी जीवन के लिए समय निकाल रही हैं। सेलेना इन दिनों गायक ‘द वीकेंड’ के साथ रोमांस की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

सेलेना ने ‘स्टेप अप फाउंडेशन’ और फैशन ब्रांड ‘कोच’ के लिए लॉस एंजेलिस के एक हाई स्कूल का अचानक दौरा किया।

गोमेज ने ‘कोच’ के सीईओ विक्टर लुईस और ‘स्टेप अप फाउंडेशन’ के सीईओ जेनी ल्यूक के साथ मिलकर छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी योग्यता और क्षमता के लिए जागरूक होने को प्रेरित किया।

सेलेना ने एलाएंस मार्गरेट एम. ब्लूमफील्ड हाईस्कूल और एलाएंस लेचमैन-लेवाइन एन्वायरमेंटल साइंस हाई स्कूल के छात्रों को बताया कि वह चाहती हैं कि ऐसा माहौल हो, जिसमें सभी को उनके बारे में बेझिझक जानने का मौका मिले।

गोमेज ने कहा, “फिलहाल मैं अपने लिए समय निकालने का मजा उठा रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी निजी जिंदगी के लिए समय निकाल रही हूं। मैं वे चीजें कर रही हूं जो मुझे पसंद हैं और जिनकी मैं परवाह करती हूं और जिनसे मुझे खुशी मिलती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493