लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री समीरा विले और लोकप्रिय हास्य टीवी शो ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ की लेखिका लॉरेन मोरेली ने समलैंगिक विवाह रचा लिया है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस जोड़ी ने दो साल के प्रेम संबंध के बाद कैलिफोर्निया में अपने परिवार और मित्रों के बीच एक-दूसरे का साथ देने की कसमें खाईं।
शादी का जश्न दोनों ने पसंदीदा पिल्सबेरी फनफेट्टी केक के साथ मनाया।
जोड़ी ने क्रिश्चियन सिरियानो के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। यह शादी विले के माता-पिता ने करवाई।
विवाह स्थल खास था, क्योंकि इसी जगह पर अक्टूबर में मोरेली ने विले को हीरा जड़े सोने की अंगूठी के साथ शादी रचाने का प्रस्ताव दिया था।
मोरेली खुद के समलैंगिक होने का अहसास होने के बाद अपने पति से अलग हो गई थीं।
dharmpath.com dharmpath