फॉर्मूला-1 : फेरारी के सेबास्टियन ने जीती आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. (लीड-1)

मेलबर्न, 26 मार्च (आईएएनएस)। फेरारी के ड्राइवर सेबास्टियन वेटल ने उलटफेर करते हुए मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन को पछाड़ते हुए सत्र के पहले फॉमूर्ला-1 रेस आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. का खिताब जीत लिया है।

सेबास्टियन की बदौलत पिछले 18 माह में इटली की टीम की यह पहली जीत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हेमिल्टन ने पोल पोजीशन के साथ रेस की शुरुआत की, लेकिन सेबास्टियन शुरू से वेटल से आगे रहे। यह उनके करियर की 43वीं जीत है।

सेबास्टियन की सितम्बर 2015, के बाद किसी रेस में यह पहली जीत है। उन्होंने 2015 में सिंगापुर ग्रांप्री. रेस में जीत हासिल की थी।

सेबास्टियन ने आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. की रेस को हेमिल्टन से केवल 10 सेकेंड पहले समाप्त किया। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा, “काफी लंबा रास्ता तय किया है इस जीत के लिए और अब मैं मानो जैसे चांद पर हूं।”

सेबास्टियन ने कहा, “मैं शुरुआत में बहुत घबराया हुआ था और हेमिल्टन की शुरुआत मुझसे बेहतर थी। मुझे दबाव बनाना था और साथ ही यह भी दर्शाना था कि हम भी यहां हैं और जीतने के लिए आए हैं।”

इस रेस में रेड बुल के चालक नीदरलैंड्स के मैक्स वर्सटाप्पन को पांचवां, ब्राजील के फेलिप मासा को छठा और मेक्सिको के सर्जियो पेरेज को सातवां स्थान हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493