लंदन हमले में 1 और संदिग्ध गिरफ्तार

लंदन, 27 मार्च (आईएएनएस)। लंदन में ब्रिटिश संसद के पास बुधवार को हुए हमले के संबद्ध में 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि उन्होंने आंतकवादी गतिविधियों की तैयारियों के संदेह में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने अभी तक कुल 15 जगहों पर तलाशी की है और जांच के संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि नौ को रिहा कर दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को खालिद मसूद (52) ने वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर पैदल यात्रियों पर कार चढ़ा दी थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में स्पेन मूल की ब्रिटिश महिला आयशा फ्रेड (43), अमेरिकी पर्यटक कर्ट कोचरन और लेज्ली रोड्स हैं।

मसूद ने संसद परिसर में एक पुलिसकर्मी पर चाकू से भी हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में हमलावर को मार गिराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493