मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर जल्द ही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला शहर में एक वेलनेस सेंटर खोलने जा रहे हैं।
प्रतीक ने रविवार को एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह समाजसेवा है और इससे मुझमें और अनुशासन आएगा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा कुछ करूंगा, लेकिन मुझे इसमें अपने परिवार का काफी सहयोग मिला।”
यह वेलनेस सेंटर इसी साल खोला जाएगा, जिसके बाद 2018 में अन्य पर्वतीय स्थलों पर भी इसी तर्ज पर अन्य वेलनेस सेंटर्स खोले जाएंगे।
मादक पदार्थो और शराब से एक साल दूर रहने के बाद प्रतीक इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
प्रतीक से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “वह अवसाद से ग्रस्त थे, इसलिए मानसिक शांति के लिए वह धर्मशाला गए थे। उन्हें इसमें काफी लाभ मिला, इसलिए उन्होंने अवसाद, मादक पदार्थो की लत या तनाव की समस्या से पीड़ित अन्य लोगों की मदद के लिए वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।”
dharmpath.com dharmpath