कोलंबिया के राष्ट्रपति, फार्क नेता ने की शांति समझौते पर चर्चा

बोगोटा, 27 मार्च (आईएएनएस)। कोलंबयिा के राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सांतोस और विद्रोही समूह फार्क के शीर्ष नेता रोड्रिगो लंडोनो से यहां मुलाकात कर दोनों पक्षों के बीच हुए शांति समझौते के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

यह बैठक रविवार को बोलिवर डिपार्टमेंट में हुई।

सांतोस ने ट्वीट कर कहा कि दोनों के बीच नि:शस्त्रीकरण प्रक्रिया और विद्रोही समूह फार्क के सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में शामिल किए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

सांतोस ने कहा, “हमने नि:शस्त्रीकरण की समयसीमा, जेडवीटीएन (जोन्स ऑफ ट्रांजिशन एंड नॉर्मलाइजेशन) जैसे मुद्दों पर चर्चा की।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सरकार और फार्क के प्रतिनिधिमंडलों ने इस सप्ताहांत कार्टागेना शहर में शांति प्रक्रिया शुरू होने के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493