भारत में ‘द डेनिश गर्ल’ की

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। टीवी चैनल सोनी ली प्लेक्स एचडी ने भारत में हॉलीवुड फिल्म ‘द डेनिश गर्ल’ को दिखाए जाने का कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा की है। फिल्म में ऐनर उर्फ लिली एल्बे की कहानी को दिखाया गया है, जिसकी ख्वाहिश लिंग परिवर्तन के जरिए अपने अस्तित्व को सामने लाना है।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। टीवी चैनल सोनी ली प्लेक्स एचडी ने भारत में हॉलीवुड फिल्म ‘द डेनिश गर्ल’ को दिखाए जाने का कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा की है। फिल्म में ऐनर उर्फ लिली एल्बे की कहानी को दिखाया गया है, जिसकी ख्वाहिश लिंग परिवर्तन के जरिए अपने अस्तित्व को सामने लाना है।

सूत्र के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सबीएफसी) ने फिल्म की कहानी संवेदनशील होने के कारण इसके प्रदर्शन पर आपत्ति जताई।

सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “मंजूरी के लिए सीबीएफसी के पास तीन महीने पहले फिल्म भेजी गई थी और उन्होंने इस पर बैठक की और उन्होंने इसके प्रसारण को बहुत संवेदनशील मुद्दा बताते हुए रद्द कर दिया है..सीबीएफसी ने सभी चैनलों पर इस फिल्म का प्रसारण करने पर रोक लगा दी है और अब अन्य चैनल भी फिल्म को नहीं दिखा सकते।”

यह फिल्म रविवार रात सोनी ली प्लेक्स एचडी पर दिखाई जानी थी, लेकिन चैनल के आधिकारिक ट्विटर पेज पर इसका प्रसारण रद्द होने की सूचना दी गई।

पोस्ट के मुताबिक, “हम अफसोस के साथ आपको सूचित करते हैं कि सोनी ली प्लेक्स एचडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई अवार्ड विजेता बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द डेनिश गर्ल’ के 26 मार्च के प्रीमियर को प्रसारित करने में असमर्थ है, क्योंकि फिल्म के प्रसारण के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं प्राप्त हुआ।”

यह फिल्म अमेरिकी लेखक डेविड एबरशॉफ के पहले उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में लिलि एल्बे की अपने सही लैंगिक पहचान को पाने के सफर को दिखाया गया है।

एबरशॉफ ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा था कि ट्रांसजेंडर और उनकी स्थिति को लेकर जुड़े कलंक को मिटाने के लिए अभी भी लंबा सफर तय करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493