साओ पाउलो, 27 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल क्लब साओ पाउलो और कोरिंथियंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्टेडियम की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण एक दर्शक की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोरुम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दौरान ब्रूनो परेरा डा सिल्वा स्टेडियम के हिस्सों को आपस में बांटने वाली दीवारों में से एक दीवार को कूदकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे और इसी कोशिश में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिल्वा को तुरंत काम्पो लिम्पो नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पिछले एक साल से भी कम समय में मोरुम्बी स्टेडियम में स्टैंड से किसी दर्शक के गिरने की यह दूसरी घटना है।
पिछले साल मई में कोपा लिबर्टाडोरेस के मैच के दौरान दस से भी अधिक लोग स्टेडियम की रेलिंग के टूटने से गिर गए थे।
dharmpath.com dharmpath