महिला ने फिर फांदी व्हाइट हाउस की बाड़, गिरफ्तार

वाशिंगटन, 27 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की बाड़ फांदने वाली अमेरिकी महिला को एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। महिला को इस अपराध के लिए एक सप्ताह में तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

अदालत ने महिला को व्हाइट हाउस क्षेत्र से दूर रहने का आदेश दिया था।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार तड़के लगभग 2.15 बजे अलार्म बजने के बाद महिला को गिरफ्तार किया। महिला ने व्हाइट हाउस के पूर्व में वित्त विभाग के पास से दीवार फांदी थी।

खुफिया विभाग ने बताया कि महिला पर गैरकानूनी रूप से व्हाइट हाउस में प्रवेश करने, और अदालत की अवमानना का आरोप लगा है।

विभाग ने पुष्टि की कि यह वही महिला है, जिसने पहले भी व्हाइट हाउस की दीवार फांदी थी और उसे मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने महिला की पहचान वाशिंगटन की मार्सी अंडरसन वाहल के रूप में की है। वाहल ने सबसे पहले बुधवार को गैरकानूनी ढंग से व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश किया था। हालांकि, उसे दोषी नहीं ठहराया गया और उसे व्हाइट हाउस क्षेत्र से दूर रहने के आदेश के बाद छोड़ दिया गया था।

वाहल को शुक्रवार को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया। इस बार उसने लाफेट चौराहे के उत्तरी छोर में प्रवेश किया जो व्हाइट हाउस का ही हिस्सा है। उसे वाशिंगट की सर्वोच्च अदालत ने एक बार फिर दोषी नहीं ठहराया।

इस मामले में रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद उसे रविवार सुबह एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया विभाग ने कहा कि इन तीनों ही मामलों में उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।

वाहल की तीसरी बार गिरफ्तारी के संबंध में अदालत की ओर से तत्काल कोई तारीख मुकर्रर नहीं की गई। वाहल की पहली दोनों गिरफ्तारियों के संबंध में 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493