गुरुग्राम, 27 मार्च (आईएएनएस)। होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की है। मिनोरू काटो एक अप्रैल से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राण् लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं सीईओ होंगे।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के मौजूदा अध्यक्ष एवं सीईओ कीटा मुरामात्सु छह सालों के लिए होण्डा के टू-व्हीलर ऑपरेशन्स का नेतृत्व करने के बाद अब अमेरिकन होंडा कम्पनी, इंक में कार्यकारी उपाध्यक्ष की नई भूमिका संभालेंगे।
बयान के अनुसार, भारत में मुरामात्सु के छह सालों के कार्यकाल में होंडा 2 व्हीलर्स इण्डिया तेजी से विकसित हुआ और 2016 में दुनिया भर में होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री में योगदान देने में पहले स्थान पर है। कंपनी का 2010-11 में एक उत्पादन संयंत्र था, जो 2016-17 में चार हो गया और सालाना उत्पादन क्षमता 16 लाख से बढ़कर 58 लाख हो गई है।
dharmpath.com dharmpath