जापान के स्की रिजॉर्ट में हिमस्खलन, 8 मरे (लीड-1)

टोक्यो, 27 मार्च (आईएएनएस)। जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित एक स्की रिजॉर्ट में सोमवार को हुए हिमस्खलन में सात स्कूली विद्यार्थियों और एक शिक्षक की मौत हो गई।

टोक्यो, 27 मार्च (आईएएनएस)। जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित एक स्की रिजॉर्ट में सोमवार को हुए हिमस्खलन में सात स्कूली विद्यार्थियों और एक शिक्षक की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया की रपट के अनुसार, जापान के तोचिगी प्रांत में सात हाईस्कूलों के 60 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक एक चढ़ाई कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, और उसी समय यह हिमस्खलन हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हिमस्खलन स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9.20 बजे नासू ऑनसेन फैमिली स्की रिजॉर्ट में एक ऊपरी ढलान पर हुआ। इस दुर्घटना में कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के कुछ घंटे पूर्व स्थानीय मौसम विज्ञान एजेंसी ने हिमस्खलन की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया था।

स्थानीय प्रशासन ने आत्मरक्षा बलों को राहत एवं बचाव अभियान में मदद करने के लिए कहा है।

हिमस्खलन के बाद सात विद्यार्थियों और एक शिक्षक के शरीर से कोई संकेत नहीं मिला। उसके बाद उन्हें एक अस्पताल भेजा गया, जहां सोमवार शाम सभी को मृत होने की पुष्टि कर दी गई।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने संसद में इस आपदा की जानकारी दी और कहा कि अधिकारी आपदा से निपटने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493