रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “इस संयुक्त सैन्याभ्यास से सहयोग में सुधार होगा।” इस सैन्याभ्यास में थल और वायु दोनों सेनाएं हिस्सा लेंगी।
ताजिकिस्तान, रूस का पारंपरिक साझेदार है और रूस की अगुवाई वाले सैन्य गठंबधन सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन का सदस्य है, जिसकी स्थापना 1992 में हुई थी।
रूस का 201वां सैन्यअड्डा ताजिकिस्तान में है, जहां रूस सशस्त्रबलों की बड़ी फौजें तैनात हैं।
गौरतलब है कि ताजिकिस्तान की अफगानिस्तान से सटी 1,300 किलोमीटर सीमा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने ताजिकिस्तान का दौरा किया था और ताजिकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति जताई थी।
dharmpath.com dharmpath