सीमा पर दीवार के लिए ट्रंप प्रशासन को चाहिए 1 अरब डॉलर की पहली किश्त

वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मेक्सिको से सटी सीमा पर दीवार बनाने के लिए एक अरब डॉलर की पहली किश्त मांगी है।

इस राशि से अमेरिका-मेक्सिको की 62 मील लंबी सीमा पर दीवार बनाई जाएगी। इसमें मेक्सिको की सीमा पर कुछ दूर के लिए लगी बाड़ को हटाकर यहां दीवार बनाना भी शामिल है।

सीएनएन ने अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि व्हाइट हाउस ने रक्षा व सीमा सुरक्षा के लिए बजट में 99.9 करोड़ डॉलर मांगे हैं।

ट्रंप प्रशासन ने 2017 के लिए एक अरब डॉलर और 2018 के लिए 2.6 अरब डॉलर की राशि मांगी है।

दस्तावेज में यह दावा भी किया गया है कि आव्रजन संबंधी ट्रंप के कार्यकारी आदेश का प्रभाव दिखाई दे रहा है। दस्तावेज के अनुसार इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493