अक्षय ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ ‘नाम शबाना’ का आनंद लिया

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की स्क्रीनिंग का आनंद लिया।

अक्षय ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का आनंद लिया।

अक्षय ने सिनेमाघर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बहुत सी महिला पुलिसकर्मी बैठी नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित है। नीरज पांडे निर्मित और शिवम नायर निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493