रूसी पुलिस ने विरोध प्रदर्शन का ठीक से निपटान किया : क्रेमलिन

इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रतिभागियों को हिरासत में भी लिया गया था। क्रेमलिन ने सोमवार को यह बात कही।

समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेसकोव के हवाले से बताया, “कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस मामले को सही तरीके, पेशेवराना और कानूनी ढंग से संभाला।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मास्को में रविवार को करीब सात से आठ हजार लोगों ने सड़कों पर उतरकर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस दौरान 500 लोगों को हिरासत में लिया।

पेसकोव ने हिरासत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ‘अनाधिकृत जगह’ और ‘अनाधिकृत समय’ पर यह रैली की, जिससे यातायात बाधित और राहगीर प्रभावित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493