यह सहमति चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मेडागास्कर के राष्ट्रपति हैरी राजाओनारीमाम्पिआनिया के बीच हुई बातचीत के बाद बनी।
बेल्ट एंड रोड निर्माण से जुड़ने के लिए मेडागास्कर का स्वागत करते हुए शी ने कहा कि चीन और मेडागास्कर पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का आनंद उठाते है।
उन्होंने कहा कि चीन बेल्ट एंड रोड और अफ्रीकी महाद्वीप के बीच एक सेतु के रूप में भूमिका निभाने के लिए मेडागास्कर का समर्थन करता है।
राजाओनारीमाम्पिआनिया ने कहा कि दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 45वें वर्षगांठ पर वह चीन का दौरा कर खुश हैं।
उन्होंने कहा कि मेडागास्कर बेल्ट एंड रोड पहल का समर्थन करता है और ऊर्जा, विमानन, परिवहन, बंदरगाहों और हवाईअड्डे के निर्माण में चीन के साथ करने के लिए तैयार है।
राजाओनारीमाम्पिआनिया दक्षिण चीन के हेनान प्रांत में आयोजित ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ के वार्षिक सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath