चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने सोमवार को न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष बिल इंग्लिश के साथ वार्ता के दौरान कहा कि दोनों पक्षों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही संयुक्त और स्थिर रूप से आर्थिक वैश्वीकरण को आगे बढ़ाते हुए एक अधिक खुले वैश्विक बाजार का निर्माण करना चाहिए।
ली ने दोनों देशों से क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी पर बातचीत की गति बढ़ाने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ ही बाकी दुनिया और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि में भी एक सक्रिय भूमिका निभाने का भी आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath