कृतिका के काम में समर्पण से चंदन प्रभावित

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। टीवी कार्यक्रम ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में क्रूर सिंह का किरदार निभा रहे चेतन आनंद का कहना है कि वह अपने सह-कलाकार कृतिका कामरा के काम के प्रति समपर्ण से प्रभावित हैं।

चंदन ने एक बयान में कहा, “मैं पहली बार कृतिका कामरा के साथ स्क्रीन साझा कर रहा हूं और काम को लेकर उनके समपर्ण से बेहद प्रभावित हूं।”

अभिनेता ने कहा कि कृतिका सेट पर हमेशा समय से आती हैं और नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करती हैं।

उन्होंने कहा, “कृतिका व्यावहारिकता और भावनात्मकता का एक खूबसूरत मिश्रण हैं। वह कार्यक्रम ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांत’ के प्रत्येक एपिसोड का सरप्राइज पैकेज हैं।”

लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में अपनी किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “क्रूर सिंह एक मजेदार, प्यारा और अतिआत्मविश्वासी व्यक्ति है। वह चंद्रकांता से बड़ा है, लेकिन फिर भी उससे शादी करने का सपना देखता है। वह चंद्रकांता और उसके पिता राजा जय सिंह को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करता है। वह कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493