एआईआईबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस घोषणा के साथ ही यह बहुपक्षीय विकास बैंक अब तक कुल दो अरब डॉलर से अधिक ऋण दे चुकी है।
इस नए ऋण के तहत इंडोनेशिया में एक बांध परियोजना के लिए 12.5 करोड़ डॉलर और इंडोनेशियन रीजनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के लिए 10 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। यह दोनों ही परियोजनाएं वर्ल्ड बैंक द्वारा सह-वित्तपोषित है।
इसके अतिरिक्त 6 करोड़ डॉलर बांग्लादेश में गैस संचरण नेटवर्क के सुधार के लिए प्रदान किया गया है, जिसका सह-वित्तपोषण एशियन डेवलपमेंट बैंक करती है।
dharmpath.com dharmpath