टेनिस : मियामी ओपन में अस्वस्थता के कारण मुगुरुजा को छोड़ना पड़ा मैच

मियामी, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को मियामी टेनिस ओपन टूर्नामेंट के चौथे दौर में तबियत बिगड़ने की वजह से बीच मैच से हटना पड़ा।

मुगुरुजा यह मुकाबला डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिआकी के खिलाफ खेल रही थीं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पहले सेट के टाईब्रेकर के दौरान मुगुरुजा ने अपने ट्रेनर को कोर्ट पर बुलाया। टूर्नामेंट के डॉक्टरों ने उनकी नब्ज और तापमान की जांच की।

कुछ देर उपचार चलने के बाद चेयर अंपायर ने बताया कि मुगुरुजा बीमारी के चलते मैच से रिटायर हो रहीं हैं।

पहले सेट में मुगुरुजा को देखकर लग नहीं रहा था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। लेकिन, फिर गर्मी से पैदा हुई शिकायत की वजह से उन्हें मैच छोड़ना पड़ा।

पहले सेट में मुगुरुजा की दो सर्विस उनकी विपक्षी खिलाड़ी ने तोड़ी। दूसरे गेम में वह संघर्ष करती दिखीं। वोजनिआकी पहले सेट में 3-1 से आगे थीं। लेकिन मुगुरुजा ने वापसी करते हुए 5-4 से बढ़त ले ली थी।

इसके कुछ मिनटों बाद ही स्पेन की खिलाड़ी रिटायर हो गईं और वोजनिआकी को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली।

क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चेक गणराज्य की लुसिए साफारोवा से होगा।

साफारोवा ने सोमवार को स्लोवाकिया की डोमिनिका सिल्वुलकोवा को 7-6 (7-5), 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493