यश टोंक ने सह-कलाकारों से ‘गुरुदक्षिणा’ ली

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता यश टोंक ने बताया कि उन्होंने सेट पर सह-कलाकारों को हरियाणवी सिखाने के लिए फीस ली। वह टेलीविजन धारावाहिक ‘जाट की जुगनी’ में नजर आएंगे।

यश ने कहा, “हरियाणवी पढ़ाने के लिए सह-कलाकारों से गुरुदक्षिणा लेना मजेदार है। इसके लिए हर दूसरे दिन ‘जाट की जुगनी’ की टीम से कोई न कोई मुझे पार्टी देता है।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन धारावाहिक के सेट से एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “कलाकारों ने हरियाणवी सिखाने का उनसे अनुरोध किया। उन्होंने अनुरोध स्वीकार कर लिया, बशर्ते उन्हें फीस देनी होगी, इसके लिए वह रोजाना सह-कलाकारों को हरियाणवी सिखाते और उनसे गुरुदक्षिणा लेते हैं। यश कलाकारों से स्वादिष्ट भोजन की मांग की और उनसे सेट पर मिठाई बांटने को कहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493