लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी और गायक ब्लेक शेल्टन को शादी की कोई जल्दी नहीं है और वे अभी एक दूसरे के साथ केवल डेटिंग करके ही खुश हैं।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेफनी और शेल्टन को अभी सगाई या शादी की कोई जल्दी नहीं है।
पत्रिका ‘हॉलीवुड लाइफ’ के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि ग्वेन और स्टेफनी एक साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। वे शादी करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए उन्होंने तैयारियों के लिए वेंडर्स से मुलाकात भी की थी।
लेकिन फिलहाल ग्वेन और शेल्टन एक-दूसरे के साथ रहने का मजा उठा रहे हैं।
सूत्र ने कहा, “सगाई या शादी से उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आएगा, इसलिए उन्हें इसकी कोई जल्दी नहीं है। इसलिए उनके जल्द हनीमून पर जाने की कोई संभावना नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath