सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा न्यूज के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जॉर्डन के जटारी शरणार्थी शिविर के दौरे के दौरान सीरियाई शरणार्थियों की मदद के लिए जॉर्डन के कार्यो की प्रशंसा की।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को शरणार्थियों की हरसंभव मदद करनी चाहिए ताकि जॉर्डन पर दबाव कम हो सके।
गौरतलब है कि जॉर्डन में लगभग 12 लाख सीरियाई शरणार्थी रह रहे हैं।
जॉर्डन के नरेश अब्दुल्ला द्वितीय ने गुटेरेस से मुलाकात की और मध्यपूर्व में विकास और शांति हासिल करने के क्षेत्रीय प्रयासों पर चर्चा की। इसके साथ ही सीरिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
dharmpath.com dharmpath