लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मंगलवार देर रात जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर से फोन पर बात की।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन फोन कॉल का उद्देश्य यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने के लिए अधिसूचना पत्र देने से पहले उन्हें पूर्ण जानकारी देना था।
प्रवक्ता के मुताबिक, “इन अलग-अलग फोन कॉल में वे सहमत दिखे कि मजबूत यूरोपीय संघ सभी के हित में है और ब्रिटेन हमेशा ही एक अभिन्न और प्रतिबद्ध साथी रहेगा।”
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इन फोन कॉल के बाद थेरेसा मे ने अनुच्छेद 50 की अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।
dharmpath.com dharmpath