नोम पेन्ह, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार ब्रैड पिट फरवरी माह के दौरान अपनी पूर्व पत्नी एंजेलिना जोली की कंबोडिया यात्रा में गुपचुप तरीके से शामिल हुए थे।
एंजेलिना फरवरी में अपनी फिल्म ‘फर्स्ट दे किल्ड माइ फादर’ के लिए कंबोडिया में थी।
एक सूत्र ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया कि ब्रैड ने उस दौरान कंबोडिया में अधिकांश समय बिताया था।
एक अन्य सूत्र ने बताया कि ब्रैड और एंजेलिना के छह बच्चों शिलॉह, मैडॉक्स, नॉक्स, विवियन, जहारा और पैक्स ने कंबोडिया की यात्रा के दौरान इन दोनों के समय को बांट लिया था।
सूत्र ने कहा, “ब्रैड अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कंबोडिया की यात्रा पर आए थे।”
dharmpath.com dharmpath